बहराइच: गोलवा घाट के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा,हादसे में किशोर हुआ घायल,इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलवा घाट के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। जिससे ई-रिक्शा सवार राहुल घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत स्थिर बनी हुई है।