बहराइच: थाना दरगाह पुलिस फलमंडी के व्यापारियों से छल कर पैसा हड़पने से संबंधित मुकदमे मे वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि, फल मंडी अध्यक्ष द्वारा इस आशय की तहरीर थाना दरगाह पर दी गई थी कि आरोपी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छल करते हुए फल व्यापारियों के पैसे को हड़पा गया था। इस मामले में थाना दरगाह पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमें अभियुक्त वांछित था जिसे गिरफ्तार किया गया है।