मरवन: करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के मरवन प्रखंड अंतर्गत करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है।जानकारी के अनुसार भटौना हनुमान मंदिर से पहले गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एक पिकअप वाहन से शराब उतारी जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।