सदर: ANTF की बड़ी कार्रवाई में 33 लाख रुपये की गांजा खेप के साथ तीन तस्कर हुए गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Jun 6, 2026 एएनटीएफ यूनिट कानपुर और एएनटीएफ थाना झांसी की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 65 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई जा रही है।