आबापुरा: नवाखेड़ा गांव में बारूद गोदाम को लेकर फिर बवाल, सरपंच और थानाधिकारी में तीखी बहस; सड़क जाम के बाद मामला दर्ज
आंबापुरा थाना क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में वर्षों से विवादों में रहे बारूद भंडारण गोदाम को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई।बारूद से भरे वाहन को ग्रामीणों ने रोककर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।सूचना पर थानाधिकारी निर्भय सिंह राणावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय सरपंच प्रदीप निनामा और थानाधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई।