तिरोड़ी: क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, गांव-गली चौराहों में गूंजे जय हनुमान के जयकारे
02 अप्रैल गुरुवार को राम भक्त हनुमान जी की जयंती समूचे क्षेत्र में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। क्षेत्र के तमाम प्राचीन और सिद्धपीठ हनुमान मंदिरों में धर्मप्रेमियों और हनुमान भक्तों ने ब्रहममुर्हुत में ही मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित कर गुड़-चने का भोग चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की