भरतपुर। जिला एसपी राजेश मीणा ने बुधवार को भुसावर थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने स्वागत कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय व पुलिस क्वार्टर्स का निरीक्षण किया।