कौंच: कोंच में रेपिस्ट को जेल भेजने से नाराज आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Konch, Jalaun | May 23, 2026 कोंच क्षेत्र में शनिवार सुबह 10 बजे रेप पीड़िता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़िता ने आरोप लगाया कि तीन लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, बताया जा रहा है कि रेप आरोपी के जेल जाने से नाराज दो महिलाओं और एक युवक ने घटना को अंजाम दिया, वही पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।