पाटन: पाटन चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाइक सवार भी दबे, एक गंभीर घायल, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
पाटन चौराहे पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसकी चपेट में दो बाइक सवार भी आ गए। एक बाइक सवार ने तो जैसे-जैसे कूदकर अपनी जान बचाई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पाटन अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली पाटन से जबलपुर की ओर जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ। पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।