जहानाबाद: जहानाबाद बालू माफिया गोलीकांड: घायल धीरज कुमार की सीने में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और हुलासगंज थाना क्षेत्र के गिंजी गांव के बीच अवैध बालू खनन को लेकर हुई अंधाधुंध फायरिंग में गंभीर रूप से घायल धीरज कुमार की पीएमसीएच, पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में पहले छह लोग घायल हुए थे, जिनमें धीरज के सीने में गोली लगी थी और उन्हें सदर अस्पताल से रेफर किया गया था।