उज्जैन: बच्चों की इलेक्ट्रिक कार में छिपा मिला खतरनाक रसेल वाइपर, टला बड़ा हादसा 🐍🚗
बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला उज्जैन के गिरिराज रतन इलाके का है, जहां एक घर में बच्चों के खेलने वाली इलेक्ट्रिक कार के अंदर भारत का सबसे विषैला सांप 'रसेल वाइपर' छिपा हुआ मिला। गनीमत रही कि समय रहते परिजनों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर सांप का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया।
#UjjainNews #SnakeRescue #RussellsViper #UjjainUpdates
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 13, 2026