बिहार: मॉडल अस्पताल में जनहित के लिए खोला गया एम्बुलेंस सहायता केंद्र
Bihar, Nalanda | Jun 23, 2026 बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में कई मरीजो को एम्बुलेंस नही मिलने की शिकायत और मीडिया में खबर आने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार से एम्बुलेंस सहायता काउंटर खोला गया है। ताकि अगर किसी मरीज को एम्बुलेंस की जरूरत हो तो उन्हें समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराया जासके।