कोंडागांव: सुशासन तिहार में जिले के ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का आयोजन
कोंडागांव जिले की ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार के तहत चावल महोत्सव, रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा।आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण कराने पर जोर दिया