कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में धनपुर निवासी सुकलचंद मरकाम ने डोंगरीपारा आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता भर्ती की मांग रखी, जबकि तमरावंड निवासी..