BAGHPAT DESK : बागपत की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार और चोरी किया हुआ विद्युत तार बरामद किया है।
पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेकड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल कस्बा खेकड़ा में कोर्णार्क चौराहे से ग्राम बसी को जाने वाले नहर वाले रास्ते पर पेरिफेरल अंडरपास के नीचे बदमाश मौजूद हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गाजियाबाद निवासी आमिर (32) पुत्र सत्तार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
उसके साथ चार अन्य अभियुक्तों, गाजियाबाद निवासी शाहरुख पुत्र अनवार, शौकीन पुत्र सकील, अया�
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026