इकौना: इकौना क्षेत्र के स्कूलों से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव मे शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद मौर्य व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। शिक्षकों ने स्कूली बच्चों के साथ रैली में शामिल होकर मतदाताओं को बूथ पर जाकर पहले मतदान करने के लिए जागरूक किया।