रघुराजनगर नगरी: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मझगवां क्षेत्र के दूर-दराज गांवों का किया भ्रमण
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने आज शुक्रवार को मझगवा क्षेत्र के दूर दराज क्षेत्र के अंचल के ग्रामों का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं तथा गेहूं उपार्जन केंद्र और पेयजल की व्यवस्था के संबंध में मैदानी गतिविधियों का निरीक्षण किया। एस डी एम महिपाल गुर्जर ,तहसीलदार,सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।