महोबा: महोबा के बरबई गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 21, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के बरबई गांव निवासी 36 वर्षीय अनुधूरिया नामक महिला ने रविवार समय तकरीबन 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।