राजगढ़: राजगढ़ में बैंकों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में बैंकर्स की बैठक आयोजित हुई
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित कुमार तोलानी की मौजूदगी में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैंकर्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी बैंक शाखों एवं एटीएम में सीसीटीवी आवश्यक रूप से चालू करने अलार्म सिस्टम सक्रिय करने के निर्देश बैंक के शाखा प्रबंधकों को दिए गए।