पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के आरोप में महिला की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, चाईबासा की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। विगत 3 जनवरी 2022 को नयागांव करवां टोला निवासी दियु बोदरा, पति डिबरू बोदरा की हत्या कर दी गई थी।