बक्सर: चिकित्सक के अभाव में युवती की सदर अस्पताल में मौत, आक्रोशित परिजनों ने की सडक जाम, लापरवाही का लगाया आरोप.
Buxar, Buxar | Mar 29, 2024 बक्सर सदर अस्पताल में 22 वर्षीय नवविवाहिता रीचा कुमारी की चिकित्सक पर लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया गया है. जिसे लेकर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हो-हंगामा की. घटना गुरुवार की की है. युवती की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव स्ट्रेचर पर रखकर सदर अस्पताल के बाहर मुख्य सडक पर रखकर जाम कर दी.