बिछिया: मंडला में योगाभ्यास की अलख;अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर..!
मंडला जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जारी हैं। इसी क्रम में माहिष्मती घाट पर नियमित योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। 8 जून, सोमवार को दोपहर 1 बजे विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन योगाभ्यास में भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहे हैं।