कटनी नगर: पन्ना मोड में तेज रफ्तार ट्रक की मोटरसाइकिल से टक्कर, दो लोग घायल
कटनी के पन्ना मोड इलाके में एक जोरदार सड़क हादसा हो गया जिस पर एक मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार दो लोग इस घटना में घायल हो गए घायलो को एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है