कटनी नगर: खेत में ट्रांसफार्मर में तार जोड़ते समय करंट से झुलसा युवक, हरदुआ गांव की घटना
कुठला थाना अंतर्गत हरदुआ गाँव में खेत मे लगे ट्रांसफार्मर में तार जोड़ते समय हरदुआ निवासी युवक आशुतोष राय करंट से झुलस गया। घटना आज गुरुवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहा युवक का इलाज जारी है। घटना की जानकारी इलाजरत युवक के परिजन भागचंद राय द्वारा दी गई।