कटनी नगर: कटनी में 10 हजार की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने की कार्रवाई
कुठला थाना अंतर्गत खड़ौला ग्राम पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने आज गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आवेदक बल्लू यादव ने लोकायुक्त से शिकायत की थी सम्पति कर लेने एनओसी जारी करने पंचायत सचिव 35 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है।कि21 हजार लेने सहमत हुआ प्रथम किश्त 10 हजार लेते लोकायुक्त ने आज गिरफ्तार किया।