कटनी नगर: कटनी में अनियंत्रित पिकअप पलटा, एक युवक की मौत, दो महिलाएं घायल, बड़वारा थाना क्षेत्र की घटना
बड़वारा थाना अंतर्गत बरछेका मोड़ में एक पिकप वाहन आज गुरुवार दोपहर 12 बजे सड़क पर सामने से आ रहें पिकप वाहन को बचाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में 1 युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही दो महिलाएं घायल है। जिनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।