रघुराजनगर नगरी: सतना रेलवे हनुमान मंदिर के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला, रेलवे पुलिस मौके पर नहीं पहुंची
सतना रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर के पास बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई । बुजुर्ग कौन है कहां का रहने वाला है उसकी मौत कैसे हुई अभी जानकारी नहीं लग सकी है । रेलवे स्टेशन आने जाने वालों की मौके पर भीड़ जमा हो गई है ।बुधवार की सुबह से दोपहर 1 बज गए लेकिन रेलवे पुलिस न तो मौके पर पहुंची है और नहीं शव कब्जे में लेकर PM के लिए जिला अस्पताल ही भेज पाई है ।