बबेरू: भभुवा गांव के पास बाइक सवार युवक को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी आशीष पुत्र सोहनलाल 20 वर्ष, यह आज रविवार को बाइक मे सवार होकर गोंडा गांव से अपने गांव जा रहा था। तभी भभुवा गांव के पास सामने से आ रहा ई रिक्सा ने टक्कर मार दिया,जिससे बाइक सवार आशीष घायल हो गया,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल112 पीआरबी पुलिस ने घायल को CHC बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया गया।