ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में कई गांवों का दौरा किया कांग्रेस नेता ने, कहा- किसानों को मुआवजा दे सरकार
ऊँचाहार विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने शुक्रवार को, क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जिसमें मिश्रपुर, बाबा का पुरवा, टीका राय का पुरवा,बकिया का पुरवा समेत कई गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना।इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों बरसात की वजह से नष्ट हुई किसानों की फसल को लेकर कहा कि, सरकार किसानों को मुआवजा दे।