गुना नगर: ज़िला अस्पताल में तीन दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे अज्ञात बुजुर्ग की नहीं हुई पहचान, समाजसेवी ने ग्वालियर रेफर कराया
गुना, 25 मई की सुबह करीब 10 बजे बजरंगगढ़ के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात बुजुर्ग की मदद के लिए समाजसेवी प्रमोद भार्गव आगे आए हैं। तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के सिर में गंभीर चोट और पैर में कई फ्रैक्चर पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कराया गया। मरीज अब भी बेहोश है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है।