मिहींपुरवा: मिहींपुरवा की नई एसडीएम अमिता यादव बनीं, तीन लाख आबादी वाले तहसील क्षेत्र की संभालेंगी कमान
बहराइच के मिहींपुरवा तहसील में अमिता यादव को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में तैनात किया गया है। करीब तीन लाख की आबादी वाले इस महत्वपूर्ण तहसील क्षेत्र की प्रशासनिक जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों और आम लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। अमिता यादव मूल रूप से देवरिया जनपद की रहने वाली हैं।