Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

मान-मर्यादा-अनुशासन यही पहचान है हमारी हम #क्षत्रिय है सबसे ऊँची शान है हमारी। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक आदरणीय #लोकेंद्र_सिंह जी कालवी #दुबई में भारत गौरव के सम्मान में #भारत_संस्कृति महोत्सव वमें #कांफ्रेंस बर्ता करते हुए।

2.9k views | Rae Bareli, Raebareli | Dec 23, 2021

MORE NEWS

रायबरेली में चलते वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली i10 कार, लाखों का सामान राख

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहा स्थित लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक i 10कार में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 23 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे त्रिपुला चौराहे के पास चल रही i10 कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। इससे पहले कि वाहन सवार कुछ समझ पाते, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। आग की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी �

रायबरेली में चलते वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली i10 कार, लाखों का सामान राख रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहा स्थित लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक i 10कार में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 23 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे त्रिपुला चौराहे के पास चल रही i10 कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। इससे पहले कि वाहन सवार कुछ समझ पाते, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। आग की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी �

Rae Bareli, Raebareli | Jun 23, 2026

रुस्तमपुर में दिनदहाड़े अवैध खनन का वीडियो वायरल, खनन माफिया पर अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत का आरोप

रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर बाजार के पास स्थित खाद गोदाम के निकट कथित रूप से अवैध खनन का मामला सामने आया है। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में जेसीबी मशीनों द्वारा दिनदहाड़े मिट्टी का खनन किए जाने का दावा किया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध खनन कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग और क्षेत्रीय पुलिस इस पर कार्रवाई करने के बजाय मौन बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं को खनन विभाग के कुछ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते बेखौफ होकर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रविवार, 21 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण और कृषि भूमि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने रायबरेली जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में भूमि कटान और अन्य पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि मामले की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।

रुस्तमपुर में दिनदहाड़े अवैध खनन का वीडियो वायरल, खनन माफिया पर अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत का आरोप रायबरेली। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर बाजार के पास स्थित खाद गोदाम के निकट कथित रूप से अवैध खनन का मामला सामने आया है। रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में जेसीबी मशीनों द्वारा दिनदहाड़े मिट्टी का खनन किए जाने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध खनन कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग और क्षेत्रीय पुलिस इस पर कार्रवाई करने के बजाय मौन बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं को खनन विभाग के कुछ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते बेखौफ होकर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार, 21 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण और कृषि भूमि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रायबरेली जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में भूमि कटान और अन्य पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि मामले की जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं।

Rae Bareli, Raebareli | Jun 23, 2026

_*लखनऊ की घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण*_

_*अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक एवं सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*_

*रायबरेलीः- 23 जून 2026*
          जनपद लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद रायबरेली में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया।
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण विशाल कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
          निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत वायरिंग की स्थिति, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा तथा विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
          अधिकारियों ने पाया कि कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा 12 कोचिंग संस्थान/लाइब्रेरी भी सील किए गए।
          जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी कराएं।
          अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले संस्थानों में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कोचिंग संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।
          अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि सभी संस्थान अपने यहां अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्) प्राप्त करें एवं भवन मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
          जनपद प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
          इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह,  डिप्टी कलेक्टर सचिन यादव, फायर सेफ्टी ऑफिसर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

_*लखनऊ की घटना के बाद जनपद में कोचिंग संस्थानों का सघन निरीक्षण*_ _*अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक एवं सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*_ *रायबरेलीः- 23 जून 2026* जनपद लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद रायबरेली में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक/सचिव रायबरेली विकास प्राधिकरण विशाल कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट), विद्युत वायरिंग की स्थिति, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा तथा विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने पाया कि कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित संचालकों को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा 12 कोचिंग संस्थान/लाइब्रेरी भी सील किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया कि वे अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन भी कराएं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले संस्थानों में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कोचिंग संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आपात स्थिति में त्वरित सूचना प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि सभी संस्थान अपने यहां अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्) प्राप्त करें एवं भवन मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जनपद प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर सचिन यादव, फायर सेफ्टी ऑफिसर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Rae Bareli, Raebareli | Jun 23, 2026