मिर्ज़ापुर: अरहर के खेत में दलित युवती से छेड़खानी करने पर विंध्याचल कोतवाली में 4 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विंध्याचल कोतवाली में दलित युवती से अरहर के खेत में छेड़खानी करने और मारपीट के मामले में चार लोगों पर एससएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को युवती घर से निकलकर काम से जा रही थी। रास्ते में मनचलों ने उसे पकड़कर अरहर के खेत में खींचकर ले गए। जहां युवती से छेड़खानी की जब युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट किया।