कोडरमा: तिलैया थाना: इंदरवा बस्ती में 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा बस्ती के आजाद मोहल्ला में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रोशन चंद्रवंशी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में हुई है।परिजनों ने शनिवार को 7 बजे पुलिस को बताया कि रिया पिछले 10-15 दिनों से काफी उदास रहती थी, लेकिन उसने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं