बिजनौर: बिजनौर में जी मीडिया न्यूज़ के रिपोर्टर राजवीर चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
Bijnor, Bijnor | Jun 14, 2026 बिजनौर में ज़ी न्यूज़ के रिपोर्टर राजवीर चौधरी को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। रविवार सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कुणाल चौधरी नाम की फेसबुक आईडी से यह धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बिजनौर के तमाम पत्रकारों में आक्रोश है। फिलहाल इस मामले में एसपी से शिकायत की गई है। एसपी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।