झांसी: जरियाई गांव में किसान ने की आत्महत्या, कर्ज और पत्नी की बीमारी से था परेशान
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जरियाई में कर्ज और पत्नी की बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवकुश वंशकार के रूप में हुई है, जो क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। परिजनों ने सोमवार को बताया कि लवकुश खेती में लगातार हो रहे घाटे और बढ़ते कर्ज से बेहद परेशान थे।