ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में अब तक 315 मिमी बारिश, आज 3 मिमी वर्षा दर्ज
ग्यारसपुर में मानसून की रफ्तार क्षेत्र में अब तक धीमी बनी हुई है। बुधवार सुबह 9 बजे तक भू-संसाधन प्रबंधन विभाग की दैनिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार ग्यारसपुर तहसील में 29 जुलाई तक कुल 315 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बुधवार को तहसील क्षेत्र में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में ग्यारसपुर में 676 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।