बिहारीगंज: बभनगामा में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, प्रभारी मंत्री के आगमन की संभावना
बभनगामा पंचायत में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जानकारी के अनुसार, इस शिविर में जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल के शामिल होने की संभावना है। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके