परसवाड़ा: बंद ऋतु के बावजूद चंदना बाजार में बिकती दिखीं मछलियां
जिले में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण के लिए लागू बंद ऋतु के बावजूद परसवाड़ा तहसील क्षेत्र के चंदना साप्ताहिक बाजार में खुलेआम मछलियों की बिक्री होती दिखाई दी। गुरुवार 25 जून की शाम करीब 5 बजे बाजार में कई स्थानों पर मछलियां बेची जा रही थीं, जिससे नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बालाघाट जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को मत्