आगरा: कैलाश महादेव मंदिर के पास आधा दर्जन लोगों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ की मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Agra, Agra | Jun 13, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश महादेव मंदिर के पास एक घर पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया, इस हमले में तीन लोग घायल हुए हैं, और हमले से परिवार में दहशत का माहौल है, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।