मानिकपुर: मोहर्रम में 'पलंग निकालने' की परंपरा, अकीदत और याद-ए-कर्बला का प्रतीक, मानिकपुर में भी निकली पलंग
चित्रकूट के मानिकपुर में नूरी मस्जिद और जामा मस्जिद से मंगलवार शाम 5 बजे मोहर्रम का पारंपरिक पलंग जुलूस निकाला गया। सरपरस्त अनीस अहमद की अगुवाई में जुलूस शहीद बाबा तक पहुंचा। “या हुसैन” की सदाओं के बीच हजारों अकीदतमंद और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस ने भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश दिया।