मंझनपुर: भैला द्वितीय के विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद
शिक्षा तंत्र को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को समय करीब 7 बजे कंपोजिट विद्यालय भैला द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय कादिराबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मिड-डे मील की व्यवस्था और बच्चों की सहभागिता का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।