जहानाबाद: रकसिया गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आगलगी की घटना में करीब 12 हज़ार रुपए का हुआ नुकसान ।
जहानाबाद के रकसिया गांव में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर पूरी तरह से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन जब तक काबू पाया जाता तब तक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। खेत मालीक हरीलाल कुमार ने बताया कि बिजली के तार की वजह से खेत में अचानक आग लग गई है ।