भगवानपुर: नरहरिपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मिला शव
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर गांव में मंगलवार देर रात एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी घनश्याम राय की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद नीलम देवी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।