नवाबगंज: बाराबंकी में सड़कों पर निर्माण सामग्री का अंबार, राहगीरों को बढ़ी परेशानी
बाराबंकी के मसौली ब्लॉक क्षेत्र में सड़कों पर डंप की जा रही निर्माण सामग्री लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। संपर्क मार्गों और जिला मार्गों पर मिट्टी, मोरंग, गिट्टी और डस्ट के ढेर लगे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़कें डंपिंग यार्ड में तब्दील हो गई हैं।