जगदीशपुर: सैनिक स्कूल में 17 जिलों के 800 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 26 से 29 सितंबर तक होगा 37वां प्रांतीय एथलेटिक्स
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित 37वें प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी, चंपानगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।