16 साल का इंतजार खत्म! पहली बार एक साथ 448 अधिवक्ताओं को मिले चैंबर, अध्यक्ष मनोज भाटी की मेहनत लाई रंग, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा से अधिवक्ताओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिला न्यायालय में लंबे समय से चैंबर का इंतजार कर रहे अधिवक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के प्रयासों से 448 अधिवक्ताओं को एक साथ चैंबर आवंटित किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले 16 वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ अधिवक्ताओं को चैंबर आवंटित किए गए हैं। इस उपलब्धि को बार एसोसिएशन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व और लगातार प्रयासों के बाद चैंबर आवंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लंबे समय से अपने चैंबर का इंतजार कर रहे वकीलों के लिए यह एक बड़ी सौगात साबित हुई है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि चैंबर मिलने से उन्हें अपने न्यायिक कार्यों को बेहतर तरीके से करने में सुविधा मिलेगी। वहीं अध्यक्ष मनोज भाटी के प्रयासों की भी चर्चा हो रही है।#GreaterNoida #BarAssociation #ManojBhati #Advocates #ChamberAllotment #GautamBuddhNagar #LawyersNews #UPNews #NewsUpdate #BreakingNews