डौण्डीलोहारा: शासकीय प्राथमिक शाला पोपलाटोला के बच्चे पिछले तीन वर्षों से स्कूल भवन के बजाय बुनकर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर
शिक्षा विभाग के शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के दावों के बीच डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम जाटादाह के आश्रित ग्राम पोपलाटोला स्कूल की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शासकीय प्राथमिक शाला पोपलाटोला के बच्चे पिछले तीन वर्षों से स्कूल भवन के बजाय बुनकर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं