मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट मे आ जाने से घायल होकर, व्यक्ति की मौत
मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन पर सिरकोई भूड़ के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद उसकी पहचान मझोला के ही काशीरामनगर बी-ब्लॉक सिंगल स्टोरी निवासी मुकेश(38 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई।