उदवंत नगर: गंगहर में विवाहिता की चीखें सुनकर भी पति का दिल नहीं पसीजा, दहेज के लिए पिता ने सब दिया फिर भी बेटी को मौत के मुंह तक ले गया
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत गंगहर गांव में दहेज और नशे के लिए पैसे की मांग को लेकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।जख्मी महिला की पहचान गंगहर गांव निवासी गुप्तेश्वर राम की पत्नी संध्या ह